ePaper

कांग्रेस ने आंबेडकर स्थल पर दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Updated at : 31 Jan 2026 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने आंबेडकर स्थल पर दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मनरेगा बचाव संग्राम के अंतर्गत शहर स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थली पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया़

विज्ञापन

मनरेगा बचाव संग्राम के अंतर्गत दिया गया धरना बांका. जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मनरेगा बचाव संग्राम के अंतर्गत शहर स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थली पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया़ जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की़ इसके बाद मनरेगा बचाव के लिए छह सूत्री मांग से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा. धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा के नाम के साथ उसके स्वरूप को बदलकर वर्तमान भाजपा सरकार भारत की आत्मा गांव और गरीब दोनों को एक साथ चोट पहुंचा रही है. जननायक राहुल गांधी ने संविधान बचाओ का जो नारा दिया था. हम देखते हैं कि उसे भाजपा सरकार जो पूंजीवाद की समर्थक स्पष्ट रूप से दिखती है. वह लोक कल्याणकारी योजनाओं को धीरे-धीरे कमजोर करके समाप्त करने की ओर कदम बढ़ा रही है. राज्य सरकार पर आर्थिक उत्तरदायित्व देकर इस योजना को आगे ना चलाने की मंशा स्पष्ट दिख रही है. कहा कि हमारी लड़ाई मनरेगा बचाव के लिए आगे भी जारी रहेगी और संसद से लेकर पंचायत तक हम इसके विरुद्ध लड़ेंगे. गरीब, मजदूर व छोटे किसान के लिए हम यह लड़ाई लड़कर इस कानून को वापस करेंगे और पुनः पुरानी मनरेगा को स्थापित करेंगे. इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव रंजन, महेश्वरी यादव, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अमरेंद्र झा मुन्ना, कमलाकांत झा, अली इमाम, जिला उपाध्यक्ष राहुल देवा, जिला महासचिव इंदु देवी, कटोरिया प्रखंड अध्यक्ष राजीव गुप्ता, बाराहाट कार्यकारी अध्यक्ष सच्चिदानंद साह, पूजा कुमारी, अजय, राजीव सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन