हत्या कांड में फरार चल रहे आरोपी पीड़ित परिजनों को दे रहा धमकी

Updated:
विज्ञापन

हत्या कांड में फरार चल रहे आरोपी पीड़ित परिजनों को दे रहा धमकी

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव निवासी इनोद हत्याकांड के दो माह से ज्यादा हो गये बावजूद अभी तक इस कांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं. जानकारी के अनुसार खगड़ा गांव में दो माह पूर्व 2 मई को ही जमीन विवाद को लेकर विनोद पासवान ने अपने छोटे भाई इनोद पासवान को अपने पुत्र के साथ लाठी डंटा से पीट-पीटकर हत्या कर दिया था. घटना को लेकर मृतक के पुत्र ने थाना में अपने बड़े पिता विनोद पासवान समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिस पर एक कट्ठा जमीन में हिस्सा मांगने पर हुवे विवाद में लाठी डंटा के साथ पीट-पीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया था. जहां घटना के बाद से ही विनोद पासवान और उसके पुत्र व पत्नी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे हैं. साथ ही मृतक के परिजनों को घर पर आकर केस उठाने की लगातार धमकी दे रहे हैं. शनिवार को मृतक की पत्नी और पुत्र ने थाना पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि विनोद हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन