बांका में मानसून फिर एक्टिव, बारिश और गरज के साथ बौछारों के आसार, वज्रपात-को लेकर येलो अलर्ट जारी
आसमान में छाये बादल. | Prabhat Khabar Network
बांका जिले में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. खराब मौसम में सुरक्षित रहने के उपाय जानें.
बांका जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दोपहर बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. इस दौरान गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं.
आपके शहर में
वज्रपात और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बांका जिले में वज्रपात और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना जतायी गयी है.
10 किलोमीटर प्रतिघंटे तक चलेगी हवा
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा से 6 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. बारिश और बादलों के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.
33 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दिन के समय औसत आर्द्रता करीब 76 से 83 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है.
सुबह-रात 94 प्रतिशत तक पहुंचेगी नमी
सुबह और रात के समय हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 90 से 94 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. मानसून सक्रिय रहने और वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है.
अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में बारिश और मौसम में बदलाव का दौर जारी रहने के आसार हैं. ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.
खराब मौसम में सुरक्षित स्थान पर रहें
मौसम विभाग ने आमलोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास नहीं रहने की अपील की है. वज्रपात की स्थिति में पक्के मकान या किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए