आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं को फाइलेरिया उन्मूलन को ले दिया विशेष प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी शंभुगंज में आशा कार्यकर्ता एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया बीमारी के उन्मूलन को सफल बनाने को लेकर सीएचसी शंभुगंज में आशा कार्यकर्ता एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया. पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सीएचसी शंभुगंज प्रभारी डॉ अजय शर्मा, पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम आफिसर कम्युनिकेबल डिजीज विक्रम प्रसाद, बीसीएम रवि कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया उन्मूलन के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. बताया गया कि फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम 10 से 27 फरवरी तक चलाया जायेगा. इस कार्यक्रम के तहत सभी को 14 दिनों तक घर-घर जाकर परिवार के सभी पात्र लोगों को फाइलेरिया की दवा डीईसी, अल्बेंडाजोल दवा खिलायी जायेगी, साथ ही तीन दिनों तक विद्यालय में शिविर लगाकर बच्चों को दवा दी जायेगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय शर्मा ने बताया कि अल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खानी चाहिए. दवा खाने के बाद होने वाले शारीरिक प्रतिक्रियाओं को लेकर लोगों में डर बना रहता हैं. कभी-कभी सिरदर्द, शरीर में दर्द, हल्के बुखार, उल्टी तथा बदन में दर्द, शरीर में खुजली एवं चकत्ते जैसी मामूली समस्या हो सकती है. इससे घबराना नहीं चाहिए, नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जानकारी लेनी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन