बांका में सर्पदंश का कहर, किशोरी व अधेड़ को सांप ने डसा, एक की हालत नाजुक

Edited by AMIT KUMAR SINH
Updated:
विज्ञापन

Snake Bite Incident in Banka : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को दहला दिया. जहरीले सांप के काटने से एक 14 वर्षीय किशोरी और 55 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से बीमार हो गए. इनमें अधेड़ की हालत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Banka News : अमरपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सर्पदंश की घटनाओं से परिजनों में हाहाकार मच गया. सोमवार देर रात जहरीले सांप के काटने से एक किशोरी और एक अधेड़ जख्मी हो गए. दोनों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन अधेड़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. वहीं किशोरी की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है.

शौच के लिए निकले अधेड़ को सांप ने डसा

जानकारी के अनुसार पहली घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के रूपसा गांव में घटी. गांव निवासी रमेश हरिजन (55) देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया. सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया.

गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर

रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ रोहित चंचल ने जख्मी अधेड़ का प्राथमिक उपचार किया. जांच के दौरान उनकी स्थिति गंभीर पाई गई. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) भागलपुर रेफर कर दिया. परिजन अधेड़ की स्थिति को लेकर चिंतित हैं और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

घर में सो रही किशोरी को भी सांप ने डसा

दूसरी घटना अमरपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित महमदपुर मोहल्ले में हुई. बताया जाता है कि रोहित यादव की 14 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी सोमवार रात अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान एक जहरीला सांप घर में घुस आया और उसे डंस लिया. सांप के काटते ही किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए.

किशोरी की हालत भी चिंताजनक

ग्रामीणों और परिजनों की सहायता से कोमल कुमारी को तत्काल रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार किशोरी की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और उस पर लगातार नजर रखी जा रही है. घटना के बाद दोनों परिवारों में चिंता का माहौल है. वहीं ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन