Banka Crime News :बहन का अश्लील वीडियो वायरल करने के बाद ग्रेजुएट भाई ने उठाया हथियार

Bettiah News :
Banka Crime News : मझगांव गांव के कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. भले ही भाई अपराध की दुनिया में कदम रखकर एक से एक अपराध की घटनाओं को अंजाम देकर महज तीन महीने में ही सुर्खियां बटोर कर सलाखों के पीछे चला गया हो.
शंभुगंज.थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगांव गांव के कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. भले ही भाई अपराध की दुनिया में कदम रखकर एक से एक अपराध की घटनाओं को अंजाम देकर महज तीन महीने में ही सुर्खियां बटोर कर सलाखों के पीछे चला गया हो, लेकिन कहानी सुनकर अच्छे- अच्छे लोगों का दिल पसीज जाता है. बताया जा रहा है कि बहन की शादी तय हुई थी. अपनी बहन की शादी करने के लिए भाई ने अपना कीमती 10 कट्ठा जमीन को बिक्री कर दिया था. शादी फाइनल होने के कुछ ही दिन बाद शादी की बारात आने ही वाली थी कि गांव के कुछ युवकों ने हरकत करते हुए उसकी बहन की अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. इसके बाद उसकी बहन की शादी टूट गयी.
Banka Crime News : बदले कि भावना ने बना दिया अपराधी
समाज के युवकों के इस हरकत को देखकर भाई ने हथियार उठाकर बदले की भावना से अपराध की दुनिया में कदम रख दिया और अपने गिरोह तैयार कर ग्रामीण क्षेत्र में अपना साम्राज्य कायम करने लगा. पंचायत प्रतिनिधि से लेकर सरपंच तक को कई मामले में हस्तक्षेप कर अपना फरमानी फैसला सुनाने पर मजबूर करने लगा. लूटपाट के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जब पुलिस ने उससे पूछा कि ग्रेजुएट तक की पढ़ाई कर नौकरी के बदले अपराध की दुनिया में जाने की कारण पूछा तो उसने रोते हुए हर हकीकत को बयां कर पुलिस के सामने रख दिया. जिससे पुलिस भी आश्चर्य चकित रह गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




