हथियार दिखाकर वाहन चालक के साथ लूटपाट

थाना क्षेत्र के गुलनी कुशाहा-छतहार जलानी पथ के नया मोड़ कुशाहा बजरंगबली चौक के समीप सीमेंट दुकान के पास मंझगांय गांव के वाहन चालक से अपराधियों ने मोबाइल व नकदी छीन लिया.
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के गुलनी कुशाहा-छतहार जलानी पथ के नया मोड़ कुशाहा बजरंगबली चौक के समीप सीमेंट दुकान के पास मंझगांय गांव के वाहन चालक से अपराधियों ने मोबाइल व नकदी छीन लिया. घटना के बाद पीड़ित वाहन चालक मझगांय गांव के जितेंद्र कुमार ने गांव के ही मुनेश साह के साथ थाना पहुंचकर एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. मंझगांय गांव के पिकअप वाहन चालक जितेंद्र कुमार पिता बबलू साह ने बताया कि गांव के ही मुनेश साह का धान लोड कर वह बिक्री करने के लिए शनिवार की रात अब्जूगंज जा रहे थे. जहां उक्त स्थान पर मझगांय गांव के अंकित शर्मा व तीन अज्ञात युवकों ने हथियार के बल पर उनका वाहन को रोक लिया और मोबाइल, आठ सौ रुपये नकद और पिकअप वाहन की चाबी छीन ली. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी सिया भारती ने बताया कि पीड़ित के शिकायतों को गंभीरता के साथ लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










