चीर नदी पार जाने का बना रास्ता, ग्रामीणों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा मुस्लिम टोला के पास चीर नदी में बरसात के दिन तेज बहाव के कारण नदी में उतरने वाले रास्ते पर कटाव हो जाने से गहरा गड्ढा बन गया था. इससे नदी पार स्थित माराटिकर, गड़सरा, सिरादय सहित कई गांवों के लोगों को लंबे समय से आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता खराब होने के कारण उन्हें करीब छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी. सबसे ज्यादा परेशानी वृद्धों, छात्रों और दैनिक कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को हो रही थी. छोटे-छोटे बच्चों को भी सुबह स्कूल व ट्यूशन जाने में काफी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पहल कर रास्ते का निर्माण कराया गया. इस कार्य में प्रकाश भगत, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष भगत, राजद नेता अंटेश यादव, भुटुस भगत, अंकित भगत सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा. रास्ता बनने के बाद अब लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने लगी है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन