धान के टाल में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के चांदपुर गांव स्थित खलियान में धान पुंज के टाल में आग लगने से चार किसानों के लाखों की संपति जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड क्षेत्र के चांदपुर गांव स्थित खलियान में धान पुंज के टाल में आग लगने से चार किसानों के लाखों की संपति जलकर राख हो गयी. घटना के बाद पीड़ित किसान ने धोरैया थाना तथा अंचलाधिकारी को अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर करवाई की गुहार लगायी है. लौंगाय पंचायत के चांदपुर गांव के किसान राजेश मंडल, गुंजन कुमारी, सुशील मंडल व रवि कुमार ने करीब आठ बीघा धान फसल को काटकर तैयारी कराने के पूर्व धान पुंज का टाल अपने खलिहान में लगाकर रखा था. मंगलवार की देर रात्रि असामाजिक तत्वों ने धान पुंज के टॉल में आग लगा दिया. घटना रात्रि में होने के कारण जब तक ग्रामीणों को पता चला तब तक चारों किसानों का पुंज का टाल जलकर बर्बाद हो गया. उधर, पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन