पति की दीर्घायु व कोरोना से बचाव की होगी कामना

Updated at : 21 May 2020 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
पति की दीर्घायु व कोरोना से बचाव की होगी कामना

अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं द्वारा 22 मई शुक्रवार को किये जाने वाले वट-सावित्री पूजा को लेकर बुधवार को कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में बिक्री परवान पर रही. लोगों ने पूजन-सामग्री, बांस का पंखा, डलिया, फल, धागा, शृंगार सामग्री, मेहंदी, चूड़ी, बिंदी आदि की खूब खरीदारी की. चूंकि पूजन-सामग्री व शृंगार-प्रसाधन के बिना वट सावित्री का व्रत अधूरा रह जाता है.

विज्ञापन

कटोरिया : अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं द्वारा 22 मई शुक्रवार को किये जाने वाले वट-सावित्री पूजा को लेकर बुधवार को कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में बिक्री परवान पर रही. लोगों ने पूजन-सामग्री, बांस का पंखा, डलिया, फल, धागा, शृंगार सामग्री, मेहंदी, चूड़ी, बिंदी आदि की खूब खरीदारी की. चूंकि पूजन-सामग्री व शृंगार-प्रसाधन के बिना वट सावित्री का व्रत अधूरा रह जाता है. लीची सहित प्राय: सभी फलों के भाव आसमान पर ही रहे. सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार के सभी छोटी-बड़ी दुकानों में ग्राहकों ने खरीदारी की.

कोरोना महासंकट में जारी लॉकडाउन-4 एवं चक्रवाती ‘अम्फान’ के प्रभाव से होने वाले रिमझिम फुहार के कारण बाजार क्षेत्र में भीड़ ज्यादा नहीं रही. शुक्रवार को वट वृक्ष के नीचे महिलाएं अपने पति की दीर्घायु व कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने की कामना को लेकर पूजा-अर्चना करेंगी. कटोरिया बाजार के देवघर रोड, बांका रोड व सूइया रोड में वट सावित्री पूजा को लेकर फल, शृंगार सामग्री, पंखा, डलिया, पूजन-सामग्री आदि की कई अस्थायी दुकानें सजी हुई हैं. कटोरिया सहित सूइया, तेतरिया, राधानगर, भैरोगंज, करझौंसा, बहदिया, जमदाहा, जयपुर, चांदन आदि बाजारों में भी वट-सावित्री पूजा को लेकर दिन भर महिलाओं व घर के सदस्यों ने खरीदारी की.

-सामग्री भाव

  • जर्दालु आम 60 रुपये किलो

  • गुलाबखास 80 रुपये किलो

  • सेव 100 रुपये किलो

  • अंगूर 100 रुपये किलो

  • लीची 120 रुपये किलो

  • संतरा 120 रुपये किलो

  • बांस पंखा 20 रुपये पीस

  • बांस डलिया 20 रुपये पीस

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन