खाद दुकान पर छापेमारी की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप, शटर बंद कर सभी हुए फरार

Updated:
विज्ञापन
खाद दुकान पर छापेमारी की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप, शटर बंद कर सभी हुए फरार

प्रखंड क्षेत्र में लगातार यूरिया खाद की हो रही कालाबाजारी को लेकर डीएम के निर्देश पर शनिवार को बीडीओ कुमार सौरभ व कृषि पदाधिकारी रिचा सिंह द्वारा साहेबगंज, धौरी, जिलेबियामोड़ आदि बाजार के कई खाद दुकानों में छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र में लगातार यूरिया खाद की हो रही कालाबाजारी को लेकर डीएम के निर्देश पर शनिवार को बीडीओ कुमार सौरभ व कृषि पदाधिकारी रिचा सिंह द्वारा साहेबगंज, धौरी, जिलेबियामोड़ आदि बाजार के कई खाद दुकानों में छापेमारी की गयी. छापेमारी की सूचना के बाद अधिकतर दुकानदार शटर गिरकर मौके से फरार हो गये. इस मौके पर कृषि विकास केंद्र साहेबगंज, जेपी ट्रेडर्स साहेबगंज, एस रुक्मणी इंटरप्राइजेज साहेबगंज के अलावे आधे दर्ज�� दुकान का शटर बंद कर दुकानदार मौके से फरार हो गये. वही सती कृषि केंद्र का दुकान खुला था, लेकिन दुकानदार मौके से फरार हो गया, जबकि दुकान में रेट चार्ट अद्यतन नहीं था. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि सभी दुकानदारों के विरुद्ध स्पष्टीकरण पूछा गया है. स्पष्टीकरण का सही जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर पुलिस बल भी शामिल थे.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन