धनतेरस के मौके पर विधायक ने दिया 30 लाख का उपहार
धनतेरस के मौके पर कटोरिया विधायक डा निक्की हेंब्रम के द्वारा मंगलवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायत में 30 लाख का उपहार योजना के रूप में दिया गया.
बौंसी. धनतेरस के मौके पर कटोरिया विधायक डा निक्की हेंब्रम के द्वारा मंगलवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायत में 30 लाख का उपहार योजना के रूप में दिया गया. दो पंचायत में दो अलग-अलग योजना का उद्घाटन किया गया. अंगारू जबडा पंचायत के कुशमाहा में सामुदायिक भवन का विधायक के द्वारा उद्घाटन किया गया, जबकि बभनगामा पंचायत के रानी गांव में चौपाल का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन और चौपाल के निर्माण हो जाने से यहां के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि धनतेरस के मौके पर यहां के निवासियों के लिए उनकी ओर से छोटा सा यह उपहार है. जानकारी हो कि इसका निर्माण विधायक विकास योजना से हुआ है. इस मौके पर अंगारु जबड़ा पंचायत की मुखिया अर्चना देवी, मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल यादव, पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी, उमेश यादव, ईश्वर यादव, अशोक सिंह, मणिकांत सिंह, कर्पूरी मरांडी, दिगंबर यादव सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए