ePaper

इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान बौंसी रेफरल अस्पताल की चलंत चिकित्सक टीम रही मुस्तैद

Updated at : 06 Feb 2026 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान बौंसी रेफरल अस्पताल की चलंत चिकित्सक टीम रही मुस्तैद

इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया.

विज्ञापन

बौंसी. इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. रेफरल अस्पताल बौंसी की चलंत चिकित्सक टीम ने परीक्षा अवधि के दौरान प्रखंड में बनाये गये सभी परीक्षा केंद्रों पर सक्रिय रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी. इस टीम में डॉ मुकेश चंद्र मुकुल (आयुष चिकित्सा पदाधिकारी), नीरज कुमार (आरबीएसके फार्मासिस्ट), दुर्गा सागर (आरबीएसके एएनएम), छोटू यादव (एंबुलेंस चालक) शामिल थे, जबकि पूरी टीम का नेतृत्व चिकित्सक के द्वारा किया गया. चलंत चिकित्सक दल ने एलएनडी प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, सीएनडी प्लस टू उच्च विद्यालय एवं चनवे उच्च विद्यालय, मनियारपुर स्थित इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा के दौरान बीमार पड़े विद्यार्थियों और शिक्षकों का तत्काल इलाज किया. तनाव, सिरदर्द, कमजोरी और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित परीक्षार्थियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी गयी. स्वास्थ्य टीम की तत्परता से कई विद्यार्थियों को बड़ी परेशानी से राहत मिली और वे पुनः परीक्षा में शामिल हो सके. जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था मुस्तैद रखी गयी, जिससे आपात स्थिति में तुरंत रेफर किया जा सके. स्थानीय लोगों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने चलंत चिकित्सक टीम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और वे बिना किसी भय के परीक्षा दे पाते हैं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन