विवाहिता को घर में बंधक बनाकर किया मारपीट, मामला पहुंचा थाना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विवाहिता को घर में बंधक बनाकर किया मारपीट, मामला पहुंचा थाना

विज्ञापन

शंभुगंज.थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशाहा गांव के युवक की शादी पिछले माह ही रजौन थाना क्षेत्र के ओड़हराचक गांव में हुई थी. शादी के एक माह भी पूरे नहीं हुई कि अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार कुशाहा गांव के ओमप्रकाश सिंह के पुत्र हरिबोल सिंह की शादी पिछले माह ही ओड़हराचक गांव के बालमुकुंद सिंह की पुत्री अनिषा कुमारी से तय किया गया था, लेकिन अनिषा कुमारी ने ज्यादा उम्र का लड़का देखकर शादी करने को तैयार नहीं थी. जिसको लेकर वह परिजन से लगातार शादी नहीं करने की गुहार लगा रहे थे. बावजूद उसकी शादी करा दी गयी. जिसके बाद उसके पति द्वारा गाली-गलौज और मारपीट किये जाने लगा. जिससे नवविवाहित परेशान रहने लगी. इसी क्रम में रविवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद में पति ने नवविवाहिता के साथ मारपीट करने लगा. नवविवाहिता के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े तो दरवाजा बंद था. जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी ने गेट खुलवाकर नवविवाहित और उसके पति को हिरासत में लेकर थाना लाये. जब पूछताछ किया तो चौकाने वाली बात सामने आयी. नवविवाहिता ने बताई कि वह शादी नहीं करना चाह रही थी. बावजूद उनकी शादी लड़का के दबाब में करायी गयी है. जिसकी उम्र काफी ज्यादा है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि दोनों के माता-पिता को थाना पर बुलवाया गया है. बताया कि दोनों के परिजनों को आने के बाद ही अब आगे की कोई कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन