कटोरिया में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत निर्विरोध हुए निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन
कटोरिया में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत निर्विरोध हुए निर्वाचित

जदयू सांगठनिक निर्वाचन 2026 के तहत कटोरिया स्थित कांवरिया धर्मशाला परिसर में प्रखंड स्तरीय निर्वाचन को लेकर बैठक का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

कटोरिया. जदयू सांगठनिक निर्वाचन 2026 के तहत कटोरिया स्थित कांवरिया धर्मशाला परिसर में प्रखंड स्तरीय निर्वाचन को लेकर बैठक का आयोजन हुआ. जिसमें जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए. जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक संतोष साहनी की मॉनिटरिंग में निर्वाची पदाधिकारी बालेश्वर दास व प्रखंड पर्यवेक्षक रितेश चौधरी ने कटोरिया में सांगठनित निर्वाचन का कार्य कराया. जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें निरंजन कुमार ठाकुर के नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण नामांकन रद्द हुआ. परिणामस्वरूप लक्ष्मीकांत यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए. जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य औंकार यादव व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने भी नवनिर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत यादव को शुभकामनाएं व बधाई दी. साथ पार्टी हित व संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर समर्पित भाव से कार्य करने की सलाह दी. इस क्रम में पंद्रह कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन हुआ, जो आगामी जदयू जिलाध्यक्ष के चयन में अपनी भूमिका निभाएंगे. कार्यकारिणी सदस्यों में औंकार यादव, लक्ष्मीकांत यादव, मो फकरे आलम, निरंजन कुमार ठाकुर, बालेश्वर दास, रंजू देवी, दीपनारायण दर्वे, सच्चिदानंद यादव, मीरा देवी, सिकंदर यादव, राजेश मुर्मू, भोला प्रसाद यादव, टुनटुन दास व उच्चेश्वर ठाकुर शामिल हैं.

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन