शंभुगंज अंचल कार्यालय में लगाया गया जनता दरबार
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
शंभुगंज अंचल क्षेत्र में जमीन विवाद के निबटारे को लेकर सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को अंचल कार्यालय में सीओ जुगनू रानी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया.
विज्ञापन
शंभुगंज. शंभुगंज अंचल क्षेत्र में जमीन विवाद के निबटारे को लेकर सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को अंचल कार्यालय में सीओ जुगनू रानी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में शंभुगंज थाना के अनि सौरभ कुमार भी उपस्थित रहे. जनता दरबार में बेलारी सहित अन्य गांवों से एक दर्जन से ज्यादा जमीन विवाद संबंधित मामले आये. जहां सीओ जुगनू रानी एवं अनि सौरभ कुमार द्वारा दोनों पार्टियों के जमीन का कागजात देखते हुए कई मामलों को निपटारा किया गया और अन्य मामलों को अगले जनता दरबार में जमीन संबंधी सभी कागजात लेकर आने को कहा गया. इस मौके पर अंचल कार्यालय लिपिक सुमन कुमार दास सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन