घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पीटकर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पीटकर किया जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी बीबी गुलबशाह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ दिवाकर सिंह ने किया. जख्मी महिला ने बताया कि उनकी शादी पांच वर्ष पूर्व सुलतानपुर गांव निवासी मु.शैफ के साथ हुई थी. विवाह के पश्चात उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया. बेरोजगार पति को कई बार उन्होंने रोजगार या नौकरी करने की सलाह दिया. लेकिन उनका पति पर उक्त बातों का कोई असर नहीं पड़ रहा था. इसी बात को लेकर घर में आये दिन विवाद होने लगा. महिला ने बताया कि सोमवार की सुबह जब उन्होंने अपने पति से पुनः काम धंधा करने की बात कही तो उनका पति उन्हें गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर पति ने लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन