बौंसी में अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल, तीन बांका रेफर

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सडक दुर्घटना मे जख़्मी का ईलाज करते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network

बौंसी प्रखंड क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आने पर बांका रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

बौंसी (बांका). बौंसी प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. हादसों में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बौंसी पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मडुआवरण के पास बाइक अनियंत्रित होने से तीन चचेरे भाई घायल

पहली दुर्घटना बौंसी थाना क्षेत्र के मडुआवरण गांव के समीप हुई. जानकारी के अनुसार गांव निवासी तीन चचेरे भाई एक बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. हादसे में गणेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र दशरथ और पिंटू यादव के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को गंभीर चोटें आईं. वहीं बहादुर यादव के 14 वर्षीय पुत्र साजन कुमार को भी चोट लगी, हालांकि उसकी स्थिति सामान्य बताई गई. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को रेफरल अस्पताल बौंसी लेकर आये.

दशरथ और राहुल को बांका किया गया रेफर

रेफरल अस्पताल में चिकित्सक उत्तम कुमार ने घायलों की स्थिति का जायजा लेकर प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल दशरथ और राहुल को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए बांका रेफर कर दिया गया. वहीं साजन का अस्पताल में ही इलाज किया गया.

अज्ञात बाइक सवार ने राकेश की बाइक में मारी टक्कर

दूसरी दुर्घटना गोरगम्मा गांव निवासी राकेश कुमार के साथ हुई. बताया गया कि राकेश बाइक से बौंसी बाजार की ओर आ रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. घायल राकेश को परिजन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया. इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया गया.

फोटो कैप्शन : सडक दुर्घटना मे जख़्मी का ईलाज करते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network
फोटो- सडक दुर्घटना मे जख़्मी का ईलाज करते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network

गदाल गांव के कपिल सड़क हादसे में गंभीर घायल

तीसरी दुर्घटना थाना क्षेत्र के गदाल गांव निवासी बद्री मंडल के 35 वर्षीय पुत्र कपिल कुमार के साथ हुई. बताया गया कि तेज रफ्तार बाइक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे कपिल सड़क पर गिर गए. हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी. परिजन उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल बौंसी लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया. फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग

प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है. लोगों ने तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने की मांग की है. साथ ही दुर्घटना संभावित और संवेदनशील स्थानों पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन