ePaper

रील्स बनाने वाली महिला की हत्या का आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Updated at : 25 Aug 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
रील्स बनाने वाली महिला की हत्या का आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

लकड़ा गांव में 11 जुलाई गुरुवार को रजौन पुलिस ने एक विवाहित महिला के शव को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया था. महिला के पति द्वारा लगाये गये आरोप एवं पुलिसिया जांच पड़ताल के बाद रविवार की सुबह महिला की हत्या का आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बांका/रजौन. थाना क्षेत्र के पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत अंतर्गत लकड़ा गांव में 11 जुलाई गुरुवार को रजौन पुलिस ने एक विवाहित महिला के शव को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया था. महिला के पति द्वारा लगाये गये आरोप एवं पुलिसिया जांच पड़ताल के बाद रविवार की सुबह महिला की हत्या का आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को ही दोनों आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि लकड़ा गांव में राकेश कुमार सिंह की 28 वर्षीय पत्नी रेणु देवी की हत्या 11 जुलाई को परिवार के सदस्यों द्वारा कर दी गयी थी. इस मामले में महिला के पति राकेश कुमार सिंह ने परिवार के सदस्यों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए रजौन थाना में केस दर्ज कराया था. जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मृगेंद्र कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी को गिरफ्तार किया है, जिसे पूछताछ के बाद रविवार को बांका जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन