श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन
कटोरिया विधायक पूरन लाल टूडू करेंगे उद्घाटन, सात दिनों तक ”भाई जी” महाराज बहाएंगे भक्ति की गंगा
बौंसी. नगर पंचायत के झपनियां गांव में आज से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भक्तिमय आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है. इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.पापहारिणी सरोवर से निकलेगी भव्य कलश यात्रा
यज्ञ की शुरुआत आज सुबह मंदार तराई स्थित ऐतिहासिक पापहारिणी सरोवर से जल भरकर निकाली जाने वाली भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी. इस यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर आयोजन की सफलता की मंगल कामना करेंगे. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कटोरिया विधायक पूरन लाल टूडू द्वारा किया जाएगा.कथा का समय व मुख्य वाचक
विश्व प्रसिद्ध कथावाचक गोपाल ओझा ”भाई जी” महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की महिमा का अमृतमय रसपान कराएंगे. प्रथम सत्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक, द्वितीय सत्र प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगी.आयोजन को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव मांझी, सचिव रामप्रसाद यादव और कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मांझी के नेतृत्व में पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है. इसके अलावा उमेश परैया, परशुराम परैया, मोहन मुरमुर, लाल बाबा, सहदेव परैया सहित झपनियां गांव के समस्त ग्रामीण इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन