जंगली मशरूम खाने से तीन परिवार के मासूम समेत चौदह लोग हुए बीमार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जंगली मशरुम खाने से तीन परिवार के मासुम समेत चौदह लोग हुये बीमार

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से तीन परिवार के मासूम समेत 14 लोग बीमार हो गये. जिनका इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. घटना रविवार देर रात की है. जंगली मशरूम खाने से गांव के अर्चणा देवी, सुधा देवी, डेजी देवी, मंजु देवी, रघुनंदन मंडल, बेबी देवी, सुभाष मंडल, सत्यम कुमार(03), अजीत कुमार(04), करूणा कुमारी (13), कोमल कुमारी (11), जुली कुमारी(12), कोमल कुमारी (12), निशा कुमारी (14) को उल्टी व दस्त होने लगे. जिसके बाद परिवारजनों के द्वारा सभी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया. जहां सभी का प्राथमिक उपचार डॉ जयशंकर प्रसाद के द्वारा किया गया. मामले को लेकर सुभाष मंडल ने बताया कि घर के कुछ बच्चे गांव के समीप स्थित डांढ़ के पास उगे जंगली मशरूम को तोड़कर घर ले आया. घर की महिलाओं के द्वारा उसका सब्जी बनाया गया. तीनों घर के सभी सदस्यों व बच्चों ने जंगली मशरूम की सब्जी को खा लिया. जिसके बाद रात्रि में ही सभी को उल्टियां व दस्त होने लगे. देखते ही देखते घर में अफरा -तफरी का माहौल बन गया. उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सभी को फुड प्वाजनिंग की शिकायत थी. जिसका उपचार किया गया. सभी लोगों को स्वस्थ्य होने के बाद घर भेज दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन