राधानगर में बाइक व साइकिल की टक्कर में चार लोग हुए घायल
राधानगर में राधानगर-धोबनी मुख्य सड़क मार्ग पर झगरावरण के समीप शुक्रवार को बाइक व साइकिल की सीधी टक्कर में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये.
कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत राधानगर में राधानगर-धोबनी मुख्य सड़क मार्ग पर झगरावरण के समीप शुक्रवार को बाइक व साइकिल की सीधी टक्कर में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. सड़क दुर्घटना में जख्मी सभी लोगों के इलाज को लेकर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में बाइक सवार तरगच्छा गांव निवासी रवींद्र ठाकुर, अमित ठाकुर व दिलीप कुमार ठाकुर एवं साइकिल चालक छात्र कौशलेश कुमार पिता विनोद यादव ग्राम मोचनावरण शामिल हैं. रेफरल अस्पताल में मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी रवींद्र ठाकुर को बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीनों लोग अपने गांव तरगच्छा से राधानगर आ रहे थे. जबकि साइकिल सवार छात्र राधानगर बाजार से ट्यूशन पढकर वापस घर लौट रहा था. झगरावरण गांव के समीप बाइक व साइकिल में सीधी टक्कर हो गयी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए