सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती समेत चार लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिहुड़ी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती समेत चार लोग जख्मी हो गये

विज्ञापन

अमरपुर

. थाना क्षेत्र के सिहुड़ी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती समेत चार लोग जख्मी हो गये. सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. डॉ दिवाकर सिंह ने जख्मी गोरगम्मा गांव निवासी बैंक कर्मी प्रकाश राय व उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका सीमा कुमारी, सिहुड़ी गांव के विक्की पासवान व सोनू यादव का प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपती अमरपुर से घर जा रहे थे, तथी सिउड़ी गांव के उक्त बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर पीछे से उनकी बाइक में धक्का मार दिया. जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन