घास काटने को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव निवासी भवानी देवी पति भुनेश्वर यादव ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही लखन यादव, शकुंतला देवी व सियावती देवी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव निवासी भवानी देवी पति भुनेश्वर यादव ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही लखन यादव, शकुंतला देवी व सियावती देवी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मैं अपने खेत में घास काट रही थी तभी उक्त व्यक्ति आया और गाली-गलौज देते हुए घास काटने से मना करने लगा. जब गाली देने से मना की तो उक्त व्यक्ति धमकी दिया कि तुम घास काटना छोड़ दो नहीं तो काटकर डैम में फेंक देंगे. इतना कहते ही एक व्यक्ति मेरे बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया तथा मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. मारपीट के क्रम में मेरे गले से चांदी की सीकरी छीन लिया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन