ePaper

11 लीटर देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 15 Dec 2024 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
11 लीटर देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

महिला तस्कर 11 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने रविवार की दोपहर पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर जांच के दौरान एक महिला तस्कर को 11 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि चेक पोस्ट पर चलाये जा रहे जांच अभियान के दौरान एक ऑटो की जांच में सवार महिला को उसके पास झोले से 11 बोतल देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी अनिता देवी पति महेंद्र चौधरी के रूप में हुई. गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन