सदर अस्पताल बांका में आज तीन पालियों में चलेगी इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक ड्यूटी
सदर अस्पताल के ओपीडी में मौजूद मरीजों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
बांका सदर अस्पताल में इमरजेंसी, एसएनसीयू और ओपीडी सेवाओं के लिए नई ड्यूटी रोस्टर जारी की गई है। अब मरीजों को 24 घंटे तीन पालियों में चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
बांका सदर अस्पताल में सोमवार को इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की ड्यूटी तीन पालियों में संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगी.
आपके शहर में
इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती
इमरजेंसी की पहली पाली में डॉ. दिनकर झा, दूसरी पाली में डॉ. दिलीप कुमार और तीसरी पाली में डॉ. उस्मान गनी ड्यूटी पर रहेंगे.
एसएनसीयू की पहली पाली में डॉ. रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. कुमार अमिश तथा तीसरी पाली में डॉ. बाल किशोर चौधरी की ड्यूटी रहेगी.
महिला चिकित्सक की ड्यूटी में पहली और दूसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा तथा तीसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण ऑन कॉल रहेंगी.
सुबह 9 से शाम 6 बजे तक ओपीडी
सदर अस्पताल की ओपीडी सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी.
मेडिकल ओपीडी में डॉ. सुनील कुमार चौधरी और डॉ. अबसार आलम, गायनी में डॉ. अनिता अरुण, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात, जबकि सर्जरी व अर्थो ओपीडी में डॉ. सूरज कुमार मरीजों को देखेंगे.
पीडिया ओपीडी में डॉ. रागनी, आई ओपीडी में डॉ. धर्मवीर भारती, गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार, ईएनटी में डॉ. गजनफर अली तथा डेंटल ओपीडी में डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहेंगे.
वहीं फिजियोथेरेपी में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा तथा ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए