जमीन विवाद को लेकर पिता व पुत्री को पीटकर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर पिता व पुत्री को पीटकर किया जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के धनाय गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता व पुत्री को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी अनील पत्तर व उनकी पुत्री शिवानी कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी अनील पत्तर ने बताया कि उनके घर के समीप उनकी आधा कट्ठा खरीदगी जमीन है. जिस पर जबरन गांव के ही अरूण पत्तर मवेशी को खिलाने वाली नाद एवं अन्य सामान रखकर स्थल को अतिक्रमित कर लेता था. जिसको लेकर पूर्व में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी. घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया था. शनिवार की संध्या उनके विपक्षी अरूण पत्तर को नोटिस आया था. नोटिस मिलते ही अरूण पत्तर, चंदन पत्तर, दीपक पत्तर अपने अन्य परिजनों के साथ जबरन घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने लगा. जब उनकी पुत्री बीच बचाव करने आयी तो उक्त लोगों ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन