कृषि महा अभियान में किसानों को मिला प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Nov 2024 10:57 PM
बुधवार को रवि महा अभियान एवं किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पंचायती राज पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं कृषि पदाधिकारी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया.
बाराहाट. बाराहाट प्रखंड सभागार में बुधवार को रवि महा अभियान एवं किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पंचायती राज पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं कृषि पदाधिकारी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. जिसमें बांका कृषि विज्ञान केंद्र से पहुंचे वैज्ञानिकों के द्वारा मौके पर मौजूद किसानों को अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक आधारित खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. उन्होंने कहा कि आज देश को अगर अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है तो इसके लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनानी होगी. किसानों से वैज्ञानिकों के द्वारा सुझाए गये बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक उसका कृषि उत्पादन में अनुसरण करने की अपील की. मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी ने क्षेत्र के किसानों से भी इस अभियान में बढ़कर हिस्सा लेते हुए कृषि विभाग द्वारा किसान के हित में चलाये गये योजना का लाभ लेकर कृषि कार्य करने की अपील की. मौके पर रितेश रंजन एवं कई अन्य वैज्ञानिक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










