पैक्स का अंकेक्षण नहीं करने पर पांच बीसीओ से स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
पैक्स का अंकेक्षण नहीं करने पर पांच बीसीओ से स्पष्टीकरण

जिले में कई ऐसे पैक्स हैं, जिसका अंकेक्षण लंबे समय से लंबित है. इस मामले को लेकर राज्य मुख्यालय ने भी हस्तक्षेप किया है.

विज्ञापन

पांच पैक्सों का लंबित है अंकेक्षण

बांका. जिले में कई ऐसे पैक्स हैं, जिसका अंकेक्षण लंबे समय से लंबित है. इस मामले को लेकर राज्य मुख्यालय ने भी हस्तक्षेप किया है. इस बाबत डीसीओ ने पांच बीसीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है, जिसमें रजौन के सन्नी कुमार, शंभुगंज के विपिन कुमार, चांदन के राजकुमार मिश्रा, ओंकार कुमार व बांका के बीसीओ अनुपम कुमार शामिल है. जानकारी के अनुसार, रजौन के संक्षा श्यामपुर, शंभुगंज के करसोप, चांदन के पश्चिमी कटसकरा, चांदन व बांका के विजयनगर जगपुर पैक्स का वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 का अंकेक्षण अपूर्ण है. विभागीय विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निबंधक ने इस विषय पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. साथ ही डीसीओ को अपने स्तर से पैक्सों को अवगत कराने कहा कहा है कि इतने लंबे समय से समितियों का अंकेक्षण नहीं करवाना विभागीय निर्देशों का उल्लंघन है. यदि समिति अपना अंकेक्षण पूर्ण नहीं कराती है तो समिति पर प्राथमिकी दर्ज किया जा सकता है. साथ ही संबंधित बीसीओ को इस संबंध में स्पष्टीकण जारी करते हुए दो दिनों के अंदर जवाब उपलब्ध कराने को कहा गया है कि इन समितियों का अद्यतन अंकेक्षण क्यों पूर्ण नहीं हो पाया है. साथ ही समितियों का अद्यतन अंकेक्षण संबंधित अंकेक्षक के साथ संपर्क कर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा इसे गंभीरता से लिया जायेगा.

प्रपत्र ”क” गठन की होगी कार्रवाई

लंबित अंकेक्षण का मामला दिन-प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है. डीसीओ ने साफ कहा कि संबंधित पैक्सों का अंकेक्षण के लिए जरूरी अभिलेख आवंटित अंकेक्षक को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. जबकि, बार-बार विभागीय बैठक में डीसीओ को निर्देश दिया जा रहा है. यदि लंबित समितियों के अंकेक्षण पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता है तो बिना देर किये प्रपत्र ”क” गठित कर दिया जायेगा. जिले के चिह्नित पैक्सों का अंकेक्षण पूर्ण नहीं हुआ है. इसके लिए लगातार विभागीय निर्देश मिल है. इस आलोक में संबंधित बीसीओ से स्पष्टीकरण पूछा गया है और जल्द अंकेक्षण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही संबंधित पैक्स को भी आवश्यक जानकारी दी गयी है कि वह अपने समिति का अंकेक्षण समय पर पूर्ण करा लें, अन्यथा प्राथमिकी दर्ज करायी जा सकती है.

मो जैनुल आबदीन अंसारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांकाB

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन