पकरिया के राम जानकी परिसर में सीता-राम की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
पकरिया के राम जानकी परिसर में सीता-राम की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

रामायण में सीताराम विवाह की कथा धर्म, मर्यादा, त्याग और निस्वार्थ प्रेम का संदेश देता है. मानव का सच्चा प्रेम वह है जो विषय परिस्थितियों में भी धर्म पालन पर बल देता है

विज्ञापन

शंभुगंज. रामायण में सीताराम विवाह की कथा धर्म, मर्यादा, त्याग और निस्वार्थ प्रेम का संदेश देता है. मानव का सच्चा प्रेम वह है जो विषय परिस्थितियों में भी धर्म पालन पर बल देता है. उक्त बातें पकरिया गांव के राम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय नवाह परायण में पधारे अयोध्या की कथावाचिका सरस्वती पांडेय ने कही. उन्होंने बताया कि रामायण की कथा मानव को सत्य, मर्यादा, धर्म पथ पर चलने के लिए सिखाती है. सीताराम विवाह के पश्चात सुख वैभव को छोड़ कर वन प्रस्थान इत्यादि त्याग को दर्शाता हैं. अंत में उन्होंने बताया कि रामायण सनातन धर्म का सबसे बड़ा महासागर हैं. कथा के बीच-बीच में भजन और रासलीला व झांकी देख श्रोता गदगद हो रहे हैं. वहीं चौबीस घंटे के राम नाम का जाप सहित प्रत्येक दिन शाम को भव्य आरती का आयोजन हो रहा हैं. जहां पकरिया गांव के अलावा झखरा, चौतरा एवं रुदपैय महारुद्र यज्ञ में भी ज्ञान की गंगा बह रही है. पकरीया गांव में मुख्य आचार्य अजय कुमार सिंह, आचार्य मुखिया दीपक कुमार सिंह, धुर्व सिंह, श्रवण सिंह, पुरूषोत्तम सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, धनराज उर्फ मुन मुन सिंह सहित सभी ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम हो रहा है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन