42वें श्री सीताराम विवाह महोत्सव में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 21 Feb 2026 8:37 PM

विज्ञापन

20 फरवरी से जारी श्री सीताराम विवाह महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है.

विज्ञापन

बांका/रजौन. 20 फरवरी से जारी श्री सीताराम विवाह महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. शुक्रवार को अखंड हरिनाम संकीर्तन की समाप्ति के साथ ही नव दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव का आगाज हो गया. रजौन प्रखंड क्षेत्र के श्रीमन्नारायण धाम बनगांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर महोत्सव को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण समिति की ओर से कराया गया है. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर समिति द्वारा श्री राम दरबार, शिव द्वार के अलावे श्री राधाकृष्ण की प्रतिमा का निर्माण कराया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आयोजन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत शिक्षक सदानंद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, सचिव विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष प्रसाद सिंह, मनोज कुमार, अरुण कुमार सिंह, वाल्मीकि पासवान, प्रकाश पासवान, बादल सिंह वार्ड सदस्य कपिल कुमार, संजीवन कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, प्रीतेश कुमार आदि ने बताया कि 42वें श्री सीताराम विवाह महोत्सव को लेकर ग्रामीण तन मन धन से लगे हुए है, वृंदावन की रासलीला मंडली द्वारा रामलीला एवं श्री कृष्ण लीला की भव्य प्रस्तुति की जा रही है. शनिवार को सुबह की पाली में प्रमोद शरण जी महाराज के सानिध्य में श्री रामचरितमानस का सामूहिक पाठ किया गया. वहीं वृंदावन की लीला मंडली द्वारा शनिवार की दोपहर भगवान श्री कृष्ण के प्रकट की लीला का दिग्दर्शन कराया गया. समिति के लोगों ने बताया कि मानस कोकिला पंडिता अखिलेश्वरी देवी, जालौन झांसी से पधार रही है, आज से उनके मुखारविंद से प्रवचन सुनने का अवसर लोगों को मिलेगा. कार्यक्रम 28 फरवरी तक जारी रहेगा.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन