मुंडन में बुलाये गये युवक की कुएं से मिली लाश, पत्नी ने भैसूर पर लगाया हत्या का आरोप

बौंसी थाना क्षेत्र के कुशियारी गांव में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी.
कुशियारी गांव में सनसनी, परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के कुशियारी गांव में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान इंद्रदेव दास के रूप में हुई है. उनका शव मंगलवार देर रात गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज झा के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा तैयार किया और देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की पत्नी गुंजा देवी ने इस मामले में अपने भैसूर किशोरी दास पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके भैसूर श्रवण दास ने इंद्रदेव दास को मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया था. देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनके पति की मौत हो गयी है. गुंजा देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ बांका के करहरिया स्थित मायके में रहती थी. उनको एक बेटा और एक बेटी है. इधर, बौंसी पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










