पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर मारपीट में दंपति जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव में पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में पति व पत्नी जख्मी हो गये.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव में पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में पति व पत्नी जख्मी हो गये. जख्मी जंटु साह व उनकी पत्नी पूजा कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ दिवाकर सिंह के द्वारा किया गया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी जंटु साह को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी जंटु साह ने बताया कि उनके भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो चुका है. छोटा भाई अमीत कुमार जबरन उनसे पैतृक संपत्ति देने के बदले 50 हजार की मांग करता है. अन्यथा पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं देने की धमकी देता है. जिसका विरोध करने पर अमीत कुमार, रूपेश कुमार, पिंटू साह, सागर साह अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. बीच बचाव करने आयी पत्नी को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन