खेत में मवेशी घुसाने का विरोध करने पर दंपति के साथ की मारपीट

Updated:
विज्ञापन
खेत में मवेशी घुसाने का विरोध करने पर दंपति के साथ की मारपीट

गिधमड़वा गांव में शुक्रवार को सरसों खेत में जबरन मवेशी घुसाने का विरोध करने पर लाठी-डंडे से प्रहार कर दंपति को जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

मारपीट में जख्मी पति-पत्नी का रेफरल अस्पताल में हुआ उपचार

कटोरिया/जयपुर. कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के कटियारी पंचायत के गिधमड़वा गांव में शुक्रवार को सरसों खेत में जबरन मवेशी घुसाने का विरोध करने पर लाठी-डंडे से प्रहार कर दंपति को जख्मी कर दिया. मारपीट कांड में गिधमड़वा गांव निवासी कृष्णमुरारी यादव (35 वर्ष) व उसकी पत्नी दुलारी देवी (28 वर्ष) का जयपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हुआ. फिर जख्मी दंपति को बेहतर उपचार को लेकर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां सीएचओ देवर्षि कुमावत व सीएचओ अमित कुमार ने जख्मी दंपति का प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में जख्मी कृष्ण मुरारी यादव ने बताया कि सरसों खेत में फसल काटने के बाद उसने अपने मवेशी को खेत में उतारा था. इसी बीच गोतिया के ही जनार्दन यादव ने भी जबरन अपना मवेशी खेत में घुसा दिया. इसका विरोध करने पर जनार्दन यादव, उसकी पत्नी व पुत्री गुड़िया देवी ने पहले गाली-गलौज किया. फिर लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के संबंध में जयपुर थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन