18 दिसंबर को सड़क पर उतरेंगे कॉलेज कर्मी

Updated:
विज्ञापन

वेतन वृद्धि सहित सेवांत लाभ वृद्धि की मांग को लेकर दीप नारायण सिंह महाविद्यालय के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी अब सड़क पर उतरेंगे.

विज्ञापन

बांका/रजौन. वेतन वृद्धि सहित सेवांत लाभ वृद्धि की मांग को लेकर दीप नारायण सिंह महाविद्यालय के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी अब सड़क पर उतरेंगे. हड़ताल कर रहे कॉलेज कर्मियों ने आगामी 18 दिसंबर को सड़क पर उतर कर अपनी आवाज को बुलंद करने का फैसला लिया है. इधर कॉलेज कर्मियों द्वारा हड़ताल किए जाने को लेकर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ महेद्र प्रसाद सिंह ने तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय कुलपति के कुलपति को पत्र लिखकर इसकी लिखित जानकारी दी है. कॉलेज कर्मियों ने बताया कि सरकार के नियमावली के अनुरूप आय का 70 प्रतिशत वेतन मद में और 30 प्रतिशत विकास मद में खर्च करने का प्रावधान है, जिसका अनुपालन यहां नहीं किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन