विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर

Updated:
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए रजौन एवं सकहारा पावर ग्रिड में शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बांका/रजौन. बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए रजौन एवं सकहारा पावर ग्रिड में शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बिजली बिल सुधार, नये विद्युत कनेक्शन एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों द्वारा आवेदन दिया गया. रजौन पावर ग्रिड में कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता अमरजीत चंद्रा ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच कराकर मामले का निष्पादन किया जायेगा. वहीं सकहरा पावर ग्रिड में आयोजित शिविर के दौरान कुल सात आवेदन प्राप्त हुए. कनीय विद्युत अभियंता राजा राम प्रसाद ने बताया कि इनमें से तीन आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष चार आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी है, जिन्हें जल्द ही निष्पादित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस दौरान उपभोक्ताओं द्वारा एक लाख 18 हजार रुपये के बकाया बिजली बिल का भुगतान भी किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन