सीसीटीवी फुटेज से बाइक चोरी कांड का हुआ उदभेदन, एक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2024 9:29 PM

विज्ञापन

इसी बीच बाइक चोर गिरोह ने बाइक की चोरी कर ली.

विज्ञापन

-गत 16 अक्टूबर को बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के निकट से हुई थी चोरी कटोरिया. कटोरिया बाजार के बांका रोड में हुई बाइक चोरी कांड का पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज 48 घंटे के भीतर ना सिर्फ उदभेदन कर लिया है. बल्कि चोरी गयी पैशन-प्रो बाइक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिल यादव पिता विश्वनाथ यादव ग्राम महेशढुकवा बताया गया है. इस कार्रवाई का नेतृत्व कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय कर रहे थे. जिसमें अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, पुअनि अश्विनी कुमार, अनि राजेश कुमार व सअनि उपेंद्र तिवारी दल-बल के साथ शामिल थे. विदित हो कि गत 16 अक्टूबर बुधवार की शाम करीब साढे चार बजे कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के बगल स्टुडिओ के सामने ही पैशन प्रो बाइक खड़ी कर पिंटू कुमार यादव ग्राम गौरा टोला नन्हुआकुरा सड़क पार स्थित नारायण वर्णवाल के हार्डवेयर दुकान में सामान की खरीदारी करने लगा. इसी बीच बाइक चोर गिरोह ने बाइक की चोरी कर ली. सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान होने पर पुलिस उसके घर पर पहुंची और चोरी की बाइक समेत उसे गिरफ्तार कर लिया. थाना रोड से गत 6 अक्टूबर को रतन साह के घर से सामने हुई बाइक चोरी में भी आरोपी अनिल यादव ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जिसमें अपने साथी नंदू यादव ग्राम खड़वारा के पास उक्त बाइक के रहने की बात बतायी है. छापेमारी में नंदू यादव फरार मिला. घर से बाइक की भी बरामदगी नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन