Banka: गांव की लड़की संग फरार था युवक, आठ दिन बाद संदेहास्पद स्थिति में मिली लास, पुलिस कर रही जांच
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Jul 2024 9:21 AM
Bihar Crime News: बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में बुधवार को तड़वा बांध के समीप संदेहास्पद स्थिति में एक 19 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी स्व विभाष मंडल के पुत्र संतोष मंडल के रूप में हुई है.
Bihar Crime News: बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में बुधवार को तड़वा बांध के समीप संदेहास्पद स्थिति में एक 19 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी स्व विभाष मंडल के पुत्र संतोष मंडल के रूप में हुई है.
बता दें कि मृत युवक के शव पर रस्सी से गला घोंटने का निशान है. जबकि शव के समीप बिजली के हाई वोल्टेज तार के लिए लगाए गए लोहे के पिलर से लाल रंग का एक दुपट्टा भी बरामद हुआ है. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: परेशान पति ने पत्नी की कर दी हत्या, दो आशिकों संग मिलकर रची साजिश, सभी आरोपी गिरफ्तार
गांव की हीं लड़की संग फरार था युवक
घटना की सूचना परिजनों को मिलने के तुरंत बाद मृतक की मां चंदा देवी, दादा मंगल मंडल, दादी मंदारी देवी, बहन ज्ञानी कुमारी, छोटा भाई ब्रजेश कुमार सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद वहां का माहौल गमगीन हो गया.
मृतक संतोष की मां ने बताया कि उनका पुत्र गांव के ही बौंगी मंडल की पुत्री वर्षा कुमारी के साथ आठ दिन से फरार था. चार-पांच दिनों के बाद लड़की के परिजनों ने अपनी लड़की को बरामद कर लिया था. लेकिन उनके पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया. बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने बताया कि तड़वा बांध के समीप उनके पुत्र का शव मिला है.
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया शंकर सिंह सहित ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, दारोगा सतीश कुमार, विजय कुमार दूबे व अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस द्वारा पीड़ित परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
बताया जा रहा है मृत युवक के पिता की भी तीन वर्ष पहले हत्या हो गई थी. मामले में एसडीपीओ विपिन बिहारी व एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कई बिंदुओं पर जांच की.
प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला
बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का है. इसमें आरोपित द्वारा युवक के गला में फंदा डालकर हत्या की गई है. मौत हो जाने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गए. हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया है कि मामले के प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है.
झारखंड ट्रेंडिंग वीडियो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










