बाराहाट पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बरामद, चालक फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2024 10:08 PM
बाराहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर उच्च विद्यालय के समीप बुधवार की देर शाम पुलिस ने भारी मात्रा में एक पिकअप वैन से शराब बरामद की है.
बाराहाट. बाराहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर उच्च विद्यालय के समीप बुधवार की देर शाम पुलिस ने भारी मात्रा में एक पिकअप वैन से शराब बरामद की है. प्रभारी थाना प्रभारी राजू ठाकुर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन भारी मात्रा में शराब के साथ गुजर रहा है. जिसके बाद उन्होंने थाना के समीप मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. हालांकि जांच अभियान चलाये जाने के पूर्व ही थाना के समीप से वाहन गुजर चुका था. जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने प्रभारी थाना प्रभारी के साथ वाहन का पीछा किया, जिसे मोहनपुर उच्च विद्यालय के समीप पकड़ लिया गया. इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप वैन चला रहे चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर वहां से भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने जब पिकअप वैन की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में शराब पड़ी हुई थी. जिसके बाद पिकअप वैन को जब्त कर थाना लाया गया. जिसमें तकरीबन 440 बोतल 750 एमएल की शराब पायी गयी. प्रभारी थाना प्रभारी राजू ठाकुर ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई में रोहित कुमार पुलिस पदाधिकारी के साथ थाना में पदस्थापित पुलिस जवान ने अपनी भूमिका निभाई. उन्होंने बताया कि शराब के मामले में वरीय अधिकारियों को भी सूचित किया गया है. इस मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










