बांका मंडी में प्याज के भाव में उछाल, 40 से बढ़कर 60 रुपये किलो हुआ दाम, दाल और तेलहन में भी तेजी

Updated:
विज्ञापन

मंडी भाव का सांकेतिक फोटो, PHOTO AI

बांका मंडी में प्याज के दाम ₹60 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं. खाद्य तेल, दलहन और तेलहन में भी लगातार तेजी बनी हुई है. लंबी दूरी और बढ़ते ट्रांसपोर्टिंग खर्च से महंगाई बढ़ रही है.

विज्ञापन

बांका की मंडी में इन दिनों प्याज के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. विगत एक पखवाड़ा पूर्व 35 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला प्याज अब 55 से 60 रुपये तक पहुंच गया है. इसके अलावा खाद्य तेल, दलहन और तेलहन के भाव में भी तेजी देखी जा रही है. गुरुवार को मंडी में व्यापारियों, किसानों और आमलोगों की मिली-जुली भीड़ रही. गेहूं, चावल, दाल, सरसों तथा अन्य कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रही, जिससे अधिकांश जिंसों के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम में तेजी

शहर की सब्जी मंडी में आलू के भाव में रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. वहीं, टमाटर, शिमला मिर्च सहित बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम में तेजी देखने को मिल रही है. स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि बाजार में फिलहाल अनाज की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जिससे कीमतें स्थिर हैं. हालांकि, व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों के भाव में तेजी के संकेत हैं.

मौसम और आवक पर टिकी व्यापारियों की नजर

कारोबारियों और किसानों की नजर अब आने वाले दिनों में मौसम और मंडी में होने वाली आवक पर टिकी हुई है. मालूम हो कि बांका की मंडी में अधिकांश खाद्यान्न और रोजमर्रा के सामान की आवक पूर्णिया के गुलाबबाग एवं कोलकाता की मंडियों से होती है. दोनों जगहों से लंबी दूरी होने के कारण माल ढुलाई में अधिक भाड़ा देना पड़ता है, जिसका सीधा असर व्यापारियों और आमलोगों पर पड़ रहा है.

लंबी दूरी और बढ़ते भाड़े का असर

जिले के कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई में ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से सामानों के दाम में वृद्धि हो रही है. लंबी दूरी और ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा व्यापारियों तक को माल ढुलाई में अधिक भाड़ा चुकाना पड़ रहा है. इसका असर खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है.

आज मंडी का भाव

शहर की व्यावसायिक मंडी के अनुसार आवक के आधार पर दरों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. स्थानीय मंडी में दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की दरों में तेजी है. जबकि गेहूं, मक्का, आलू और प्याज सहित अन्य जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है.

खाद्यान्न की कीमतें

खाद्यान्नन्यूनतम दरअधिकतम दर
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसुरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
दाल मसूर65007000
मूंग दाल96509750
अरहर दाल1250015500
गोटा चना63006500
गोटा मूंग85009000
पीला सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)20702470
आलू12001450
प्याज47005000
चीनी62006300
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन