बनियाकुरा की टीम ने तीन मैचों में लगाई जीत की हैट्रिक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2025 9:08 PM
बनियाकुरा की टीम ने तीन मैचों में लगाई जीत की हैट्रिक
कटोरिया. कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत बैरीसाल गांव के मैदान पर संचालित बैरीसाल क्रिकेट टूर्नामेंट (बीसीएल) 2024-25 के तहत रविवार को तीन मैच खेले गए. तीनों मैचों में जीत दर्ज कर बनियाकुरा की टीम ने जीत की हैट्रिक लगाकर खूब वाहवाही लूटी. दो मैचों में रिसव व एक मैच में शिवम को मैन ऑफ दि मैच का खिताब दिया गया. टूर्नामेंट का फाइनल मैच आगामी 12 जनवरी को खेला जाएगा. पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहंगा की टीम 10वें ओवर में ही 47 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी. जवाबी पारी में बनियाकुरा की टीम ने 2 ओवर 4 गेंद में ही सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. बनियाकुरा की टीम नौ विकेट से विजयी घोषित हुई. दूसरे मैच में एसके एलेवन बांका की टीम 11 ओवर 2 गेंद पर 71 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी. जवाबी पारी में बनियाकुरा की टीम ने 8 ओवर 3 गेंद में छह विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया. बनियाकुरा की टीम 4 विकेट से विजयी घोषित हुई. तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बनियाकुरा की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए. जवाबी पारी में दिव्या एलेवन तीनडोभा की टीम 7 विकेट खोकर 91 रन ही बना पायी. बनियाकुरा की टीम 77 रनों से विजयी घोषित हुई. मैच में अंपायर की भूमिका आकाश व आशीष ने निभाई. जबकि कमेंट्री गौरव कुमार ने किया. बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक सुनील कुमार शर्मा, अध्यक्ष शंभू यादव, संयोजक हितेश सिंह के अलावा खेलप्रेमी मो शमशाद, कमल यादव, गजेंद्र यादव, गुड्डू स्वर्णकार, रामदेव राय, नंदकिशोर यादव, कुमोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विकास यादव, चिरंजीवी यादव, माथुर यादव, सुभाष कुमार, गिरीश कुमार आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










