अशा फेसिलिटेटर संघ ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

जिला मंत्री ने कहा-राज्य सरकार बिहार में श्रम कानून को लागू न करे

विज्ञापन

बांका. बिहार राज्य आशा एवं आशा फेसिलिटेटर संघ के जिलाध्यक्ष सनत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में संघ के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान संबोधित करते हुए जिला मंत्री कुसुम बाला सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार बिहार में श्रम कानून को लागू न करे. उन्होंने आशा व फेसिलिटेटरों को अविलंब बकाया भुगतान करने की बात कही. साथ ही राज्य सरकार से हुए समझौते के अनुरूप बढ़े हुए पारितोषिक 2000 व केंद्र सरकार के 1500 का भुगतान 2023 से करने की बात कही. पुरुषोत्तम ठाकुर ने कुरियरों के बकाया राशि भुगतान करने पर बल दिया. इसके साथ ही अपनी नौ सूत्री मांगों को को रखा. कुसुम बाला सिन्हा ने कहा कि जबतक हमारी सभी तेरह सूत्री मांग पूरी नहीं की जाती है, जब तक हम आशा लगातार आंदोलन को जारी रखेंगी. सोनी कुमारी ने ममता संघ की मांगों को मजबूती से रखा. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष नीलम देवी, संयुक्त मंत्री पिंकी देवी, बेबी कुमारी, विनिता कुमारी, राजकुमारी, बवीता कुमारी आदि मौजूद थे. इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों व मांगों को लेकर सीएस को ज्ञापन सौंपा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन