धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से की गयी कार्रवाई की मांग
Updated at : 06 Feb 2026 8:47 PM (IST)
विज्ञापन

सनाहा पैक्स में धान खरीद को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है.
विज्ञापन
असनाहा पैक्स अध्यक्ष पर किसान का भुगतान रोकने का मामला
संजीव पाठक, बौंसी. असनाहा पैक्स में धान खरीद को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है. पैक्स अध्यक्ष बासुकी यादव पर किसान रामभज्जो यादव को उसकी वास्तविक राशि का पूरा भुगतान नहीं करने का आरोप लगा है. इस संबंध में पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में किसान ने बताया कि उसने पांच जनवरी 2026 को असनाहा पैक्स अध्यक्ष के पास 20 क्विंटल 16 किलो 700 ग्राम धान बेचा था. निर्धारित दर के अनुसार इस धान की कुल कीमत 47 हजार 759 रुपये होती है, लेकिन पैक्स अध्यक्ष द्वारा केवल 41 हजार 694 रुपये का ही भुगतान किया गया. शेष राशि छह हजार 65 रुपये अब तक नहीं दी गयी है. किसान का आरोप है कि जब वह बकाया राशि की मांग करता है तो पैक्स अध्यक्ष द्वारा कहा जाता है कि यह पैसा जिले में खर्च हो रहा है और जहां शिकायत करनी है, कर देने की बात कही जाती है. इससे किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. पीड़ित किसान ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि उसके पास धान बिक्री से संबंधित रसीद और लिखित प्रमाण मौजूद है, जिसकी छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न की गयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान ने इसकी प्रतिलिपि जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को भी सौंपी है, ताकि उच्च स्तर पर जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके.कहते हैं पैक्स अध्यक्ष
इस मामले में पूछे जाने पर पैक्स अध्यक्ष बासुकी यादव ने बताया कि उसके ऊपर लगाया गया आरोप गलत है. जितनी धान किसान ने बेची थी, उसका पेमेंट उन्हें दे दिया गया है.कहते हैं डीसीओ
इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी जैनुल आबदीन अंसारी ने बताया कि आवेदक के मामले की पूरी जांच करायी जायेगी. दोषी पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




