महिला के साथ मारपीट का आरोप, थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट का आरोप, थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

बाराहाट थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव की घटना, पुलिस कर रही है छानबीन

बाराहाट. थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव में एक महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित महिला सुलेखा देवी ने बताया कि वह अपने घर पर घरेलू कार्य कर रही थी. इसी दौरान गांव के राजेश राय, दिलखुश राय, कौशल राय, मिथिलेश राय सहित अन्य लोग घर में घुस आये व जबरन उसके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी जगह जगह से फट गये. मामले को लेकर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि महिला द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन