तेज रफ्तार बाइक सवार ने सात वर्षीय बच्चे को मारा धक्का, दोनों जख्मी

Updated:
विज्ञापन

रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने सात वर्षीय बच्चे को धक्का मार दिया.

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने सात वर्षीय बच्चे को धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक चालक सहित बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि पुनसिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार अविनाश कुमार, पिता जयराम पासवान, निवासी धोरैया ने बनगांव स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे बनगांव निवासी नित्यानंद मंडल के पुत्र सत्यम कुमार को जोरदार धक्का मार दिया. इस घटना में सत्यम कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है. वहीं, बाइक सवार अविनाश कुमार भी इस दुर्घटना में जख्मी हो गया. हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. इस घटना में जख्मी सत्यम की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन