चेकिंग के दौरान ऑटो से 93 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान ऑटो से 93 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार-झारखंड सीमा स्थित चेक पोस्ट पर रविवार दोपहर होली के मद्देनजर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

पंजवारा. थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार-झारखंड सीमा स्थित चेक पोस्ट पर रविवार दोपहर होली के मद्देनजर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में गोड्डा की तरफ से आ रही एक ऑटो रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान ऑटो पर सवार दो व्यक्तियों के पास से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान पंकज कुमार (32 वर्ष), पिता स्व. भोला मंडल, साकिन विजयनगर थाना बरियारपुर तथा हीरा कुमार (21 वर्ष), पिता स्व. विशेश्वर मंडल, साकिन गर्भस्थान थाना शामपुर, दोनों जिला मुंगेर के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से कुल 93 बोतल विदेशी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 45.375 लीटर बतायी गयी है. पंजवारा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन