चिकित्सा पदाधिकारियों ने एएनएम के साथ की बैठक

Published at :16 Sep 2016 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सा पदाधिकारियों ने एएनएम के साथ की बैठक

कटोरिया : रेफरल अस्पताल के सभागार में गुरुवार को एएनएम, डब्ल्यूएचओ व केयर के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा जितेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल ने की. बैठक में आगामी 25 सितंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो राउंड व कुष्ठ रोगी […]

विज्ञापन

कटोरिया : रेफरल अस्पताल के सभागार में गुरुवार को एएनएम, डब्ल्यूएचओ व केयर के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा जितेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल ने की. बैठक में आगामी 25 सितंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो राउंड व कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के संबंध में चल रहे कार्यक्रमों से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई.

पोलियो राउंड की सफलता के लिए पूर्व की भांति कड़े निर्देश दिये गये. बैठक में 5 से 18 सितंबर तक चलने वाले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान की समीक्षा की गयी. अब तक सर्वे के दौरान टीम द्वारा कुष्ठ रोग के कुल 72 संदेहास्पद रोगियों को रेफरल अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारियों के समक्ष जांच के लिए भेजे गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन