कपड़ा नहीं धोने पर पत्नी का सिर फोड़ा

Published at :15 May 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
कपड़ा नहीं धोने पर पत्नी का सिर फोड़ा

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत बोकनमा गांव में रात में कपड़ा धोने से इनकार करने पर पति ने पत्नी को पत्थर से मार कर सिर फोड़ दिया. जख्मी कंचन देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में जख्मी कंचन देवी ने शनिवार की सुबह अपने भाई […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत बोकनमा गांव में रात में कपड़ा धोने से इनकार करने पर पति ने पत्नी को पत्थर से मार कर सिर फोड़ दिया. जख्मी कंचन देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में जख्मी कंचन देवी ने शनिवार की सुबह अपने भाई विक्रम मोहली के साथ थाना पहुंच कर लिखित आवेदन भी दिया. जिसमें पति लक्ष्मण मोहली के अलावा राजू मोहली, भजन मोहली एवं फुटकु मोहली पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया गया है.

जख्मी कंचन देवी ने बताया कि उसका ससुराल व मायके दोनों बोकनमा गांव में ही है. शुक्रवार की रात वह अपने मायके में ही थी. तभी उसका पति रात करीब दस बजे आया और कपड़ा धोने की जिद करने लगा. रात में कपड़ा धोने से इनकार करने पर पत्थर चला कर सिर फोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन