अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

बांका : बांका थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव के समीप गुरुवार को चांदन नदी से जिलाधिकारी व खनन पदाधिकारी ने बालू लोडेड एक ट्रैक्टर को जब्त किया. जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला के शाहकुंड निवासी ट्रैक्टर चालक रंजन यादव चांदन नदी से ट्रैक्टर पर बालू लोड कर निकल रहा था. उसी रास्ते से जिलाधिकारी की […]
बांका : बांका थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव के समीप गुरुवार को चांदन नदी से जिलाधिकारी व खनन पदाधिकारी ने बालू लोडेड एक ट्रैक्टर को जब्त किया. जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला के शाहकुंड निवासी ट्रैक्टर चालक रंजन यादव चांदन नदी से ट्रैक्टर पर बालू लोड कर निकल रहा था. उसी रास्ते से जिलाधिकारी की गाड़ी गुजर रही थी.
तभी जिलाधिकारी की नजर बालू लोडेड ट्रैक्टर पर पड़ी. उन्होंने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को जिला खनन पदाधिकारी के हवाले कर दिया. खनन पदाधिकारी के आदेश पर ट्रैक्टर चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










