ट्रक में लगी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : बांका कटोरिया मुख्य मार्ग पर भसौना बांध के समीप शनिवार को एक ट्रक में अचानक आग लग गयी. इससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया. जानकारी के अनुसार ट्रक शुक्रवार को बालू लेकर पूर्णिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक दौना पुल के समीप पलट गया था. क्षतिग्रस्त ट्रक […]
विज्ञापन
बांका : बांका कटोरिया मुख्य मार्ग पर भसौना बांध के समीप शनिवार को एक ट्रक में अचानक आग लग गयी. इससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया. जानकारी के अनुसार ट्रक शुक्रवार को बालू लेकर पूर्णिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक दौना पुल के समीप पलट गया था.
क्षतिग्रस्त ट्रक को शनिवार की दोपहर क्रेन से टोचन कर पूर्णिया की ओर ले जा रहा था. इसी क्रम में सन्हौला मोड़ के समीप ट्रक में अचानक आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया.
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. अनि रामप्रीत कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लगी थी. हादसे में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










